Homeराज्यबिहारPatna News: पटना में NEET की छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा में...

Patna News: पटना में NEET की छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान

Patna News बिहार की राजधानी:पटना के दानापुर एक छात्रा को नीट की परीक्षा में कम नंबर आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.दरअसल, डिप्रेशन की वजह से बुधवार यह कदम उठायी. मृतका दरियापुर निवासी मुरली मनोहर सिंह की बेटी बतायी जाती है.

Patna News : राजधानी पटना के दानापुर के शाहपुर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि नीट की परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी अैर डिप्रेशन की वजह से बुधवार यह कदम उठा ली. मृतका दरियापुर निवासी मुरली मनोहर सिंह की बेटी है. बताया जा रहा है कि कम नंबर आने से छात्रा डिप्रेशन में थी. 18 साल की युवती प्रियंका कुमारी पिछले कई सालों से नीट की तैयारी कर रही थी. रविवार को उसने नीट का परीक्षा दी थी, लेकिन नबंर कम आया. इसके बाद वह सोच में पड़ गई और इस तरह वह डिप्रेशन में चली गई.

घटना के समय पिता घर में नहीं थे

घटना के समय प्रियंका के पिता घर में नहीं थे. अपने बेटे के एडमिशन के लिए सिकंदराबाद गए हुए थे. मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रियंका ने रविवार को नीट की ऑनलाइन टेस्ट परीक्षा दी थी. परीक्षा में कम अंक आने के बाद वह परेशान चल रही थी.

बुधवार सुबह जब प्रियंका ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले उसके बड़े पिता मुरारी सिंह को बुलाया. इसके बाद युवती के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि प्रियंका दुपट्टे से पंखे के सहारे लटकी हुई थी.

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि छात्रा परीक्षा में कम अंक आने के कारण यह कदम उठाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
0.9m/s
75%
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular