Home Blog Page 200

कहलगांव में रजनीश यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसैलाब के बीच भरा नामांकन, बोले “जनता का बेटा हूं, सेवा ही मेरा धर्म”

0

बिहार विधानसभा चुनाव: कहलगांव विधानसभा सीट पर शुक्रवार को चुनावी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रजनीश यादव ने आज हजारों समर्थकों की मौजूदगी में जोरदार प्रदर्शन के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।

सुबह से ही पूरे कहलगांव में रजनीश यादव के समर्थन में माहौल उत्सव जैसा रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, झंडों की लहर और जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। नामांकन जुलूस में हजारों कार्यकर्ता और आम लोग सड़कों पर उतर आए, जिन्होंने “तेजस्वी यादव जिंदाबाद”, “रजनीश यादव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में रजनीश यादव ने कहा, “कहलगांव की जनता की सेवा करना मेरा संकल्प है। युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास और पार्टी नेतृत्व के आशीर्वाद से यह चुनाव लड़ रहे हैं और “तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना कहलगांव से ही साकार होगा।”

रजनीश यादव ने कहा कि वे विकास, रोजगार और शिक्षा को लेकर एक ठोस विजन के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उनका कहना था कि कहलगांव की जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजद को प्रचंड बहुमत दिलाने का मन बना चुकी है।

वही राजद के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नामांकन के दिन उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि कहलगांव की जनता रजनीश यादव के साथ खड़ी है। पूरे दिन एक ही नारा गूंजता रहा — “जनता का बेटा, रजनीश हमारा नेता!”

कहलगांव में रजनीश यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसैलाब के बीच भरा नामांकन, बोले “जनता का बेटा हूं, सेवा ही मेरा धर्म”

0

बिहार विधानसभा चुनाव: कहलगांव विधानसभा सीट पर शुक्रवार को चुनावी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रजनीश यादव ने आज हजारों समर्थकों की मौजूदगी में जोरदार प्रदर्शन के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।

सुबह से ही पूरे कहलगांव में रजनीश यादव के समर्थन में माहौल उत्सव जैसा रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज,  झंडों की लहर और जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। नामांकन जुलूस में हजारों कार्यकर्ता और आम लोग सड़कों पर उतर आए, जिन्होंने “तेजस्वी यादव जिंदाबाद”, “रजनीश यादव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में रजनीश यादव ने कहा, “कहलगांव की जनता की सेवा करना मेरा संकल्प है। युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास और पार्टी नेतृत्व के आशीर्वाद से यह चुनाव लड़ रहे हैं और “तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना कहलगांव से ही साकार होगा।”

रजनीश यादव ने कहा कि वे विकास, रोजगार और शिक्षा को लेकर एक ठोस विजन के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उनका कहना था कि कहलगांव की जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजद को प्रचंड बहुमत दिलाने का मन बना चुकी है।

वहीं राजद के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नामांकन के दिन उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि कहलगांव की जनता रजनीश यादव के साथ खड़ी है। इस दौरान पूरे दिन एक ही नारा गूंजता रहा — “जनता का बेटा, रजनीश हमारा नेता!”

भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे ने भरा नामांकन, बोले- जनता का आशीर्वाद हमारे साथ, इस बार भारी मतों से होगी एनडीए की जीत

0

Bhagalpur News: भागलपुर विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल चरम पर है। शुक्रवार को शहर का राजनीतिक तापमान उस वक्त और बढ़ गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रोहित पांडे ने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के मौके पर एनडीए गठबंधन के नेता, भाजपा पदाधिकारी और जदयू-हम पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। शहर के विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, जयकारों और “फिर एक बार मोदी सरकार” के नारों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल तक पहुंचे। पूरे इलाके में एक उत्सवी माहौल दिखा — जैसे कोई विजय जुलूस निकल रहा हो।

नामांकन दाखिल करने के बाद रोहित पांडे ने मीडिया से कहा, “भागलपुर की जनता का जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि भागलपुर से एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाना है।” उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि भागलपुर की जनता का चुनाव है। जनता का आशीर्वाद और विश्वास हमारे साथ है। हम भागलपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार में विकास की गति और तेज हुई है। पांडे ने कहा कि आने वाले समय में भागलपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में एक नया मॉडल शहर बनाया जाएगा।

नामांकन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, जदयू और हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने एनडीए के भीतर एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर पांडे का स्वागत किया।

भागलपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। भाजपा ने युवा चेहरे रोहित पांडे पर भरोसा जताकर साफ संकेत दिया है कि पार्टी इस बार जोश और जनसमर्थन के बल पर जीत की ओर बढ़ रही है।

भागलपुर में डीएम की सख्ती: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, सड़क किनारे ठेला-खोमचा जब्त करने का आदेश

0

Bhagalpur News: भागलपुर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार को निर्देश दिया कि शहर में तैनात पुलिस बल में तुरंत बदलाव किया जाए और नए बल को पूरी ब्रीफिंग के बाद ड्यूटी पर लगाया जाए ताकि यातायात व्यवस्था में स्पष्ट सुधार नजर आए।

डीएम ने कहा कि शहर की सड़कों पर जगह-जगह ठेला-खोमचा, अवैध अतिक्रमण और मनमाने ढंग से खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि सड़क किनारे लगने वाले ठेला-खोमचा और अतिक्रमण करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

निर्देशों के बाद ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार स्वयं दल-बल के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने स्टेशन चौक, तिलकामांझी और एम.पी. द्विवेदी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में निरीक्षण किया। मौके पर रिक्शा, ऑटो और टोटो चालकों को फटकार लगाई गई और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। वहीं, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शहरवासियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि भागलपुर की सड़कों पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

भागलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:  अजीत शर्मा 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन सह आशीर्वाद यात्रा का आगाज़

0

भागलपुर, 16 अक्टूबर:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर सीट पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस बार भी अपने सीनियर और लोकप्रिय विधायक अजीत शर्मा पर भरोसा जताया है। अजीत शर्मा 18 अक्टूबर को नामांकन सह आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे स्टेशन चौक से होगी।

इस यात्रा को कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन रैली माना जा रहा है। कांग्रेस, राजद, भाकपा, वीआईपी जैसे घटक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता इसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम महागठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन भी होगा, जो भाजपा और एनडीए के खिलाफ विपक्ष की रणनीतिक ताकत दिखाएगा।

अजीत शर्मा ने अपील की है कि “भागलपुर की जनता हमेशा से मेरा परिवार रही है और  मैं भागलपुरवासियों से आशीर्वाद मांगने जा रहा हूँ। अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को सफल बनाएं।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन से पहले अजीत शर्मा ने बाबा बासुकीनाथ धाम और तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके समर्थकों ने शहर में माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया है।

इस बार भागलपुर में मुकाबला सीधा कांग्रेस बनाम भाजपा का है। भाजपा ने रोहित पांडेय को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज ने अभय कांत झा पर दांव लगाया है। 2020 में अजीत शर्मा ने (1,113 वोटों) से जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2025 का चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, भागलपुर विधानसभा में मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस अपने गढ़ को बचा पाएगी या भाजपा इस सीट पर वापसी करेगी।

भागलपुर विधानसभा से बीजेपी के दलित नेता मनीष दास का बड़ा ऐलान, पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

0

भागलपुर, 16 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता मनीष दास ने भागलपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के निर्णय से नाराज मनीष दास ने पार्टी से एन.आर. कटाने का निर्णय लेते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए तन-मन से काम किया, लेकिन हर बार उपेक्षा झेलनी पड़ी।

मनीष दास ने बताया कि उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी और 2009 से लगातार भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में भी टिकट से वंचित रहना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें पूरा विश्वास था कि पीरपैंती विधानसभा, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित क्षेत्र है, से पार्टी उन्हें मौका देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक बार फिर जातीय समीकरणों की अनदेखी करते हुए चौथी बार पासवान समाज को टिकट दिया, जबकि रविदास समाज के करीब 40,000 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार रविदास समाज को नज़रअंदाज़ कर रही है, जबकि यही समाज पार्टी को मजबूती देता आया है।

मनीष दास ने स्पष्ट कहा कि अब वे अपने समाज की गरिमा और राजनीतिक नेतृत्व को स्थापित करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जाति या दल नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सम्मान की राजनीति को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा, “अब लड़ाई किसी पद या टिकट की नहीं, बल्कि अपने समाज की पहचान और अधिकार की है।”


विश्व खाद्य दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर की अनोखी पहल, सहारा वृद्धाश्रम में सेवा और संवेदना का संगम

0

Bhagalpur News: विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर Rotary Club of Bhagalpur की ओर सेशुक्रवार को सहारा वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटेरियनों ने लगभग 50 वृद्धजनों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ भोजन वितरण नहीं था, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और भावनाओं को समझना भी था।

रोटेरियन सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनके अनुभव सुने और आश्वासन दिया कि भविष्य में उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए रोटरी क्लब हर संभव कदम उठाएगा। इस मौके पर क्लब की ओर से “सेवा ही सर्वोपरि” की भावना को मूर्त रूप दिया गया।

कार्यक्रम में Rtn. अभिषेक धंधानिया ने सक्रिय भूमिका निभाई और अपने समर्पण से आयोजन को सफल बनाया। क्लब की अध्यक्ष Rtn. अनुपमा कुमार और सचिव Rtn. शशिकला ठाकुर ने कहा कि विश्व खाद्य दिवस हमें यह सिखाता है कि भोजन सिर्फ शरीर की जरूरत नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर Rtn. प्रियंका धंधानिया, Rtn. अमृता केजरीवाल, Rtn. सत्यजीत सहाय, Rtn. मिथिलेश सिन्हा, Rtn. नमिता सहाय और Rtn. रूप कुमार भी उपस्थित थे।

Rotary Club of Bhagalpur द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम न केवल मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज को यह संदेश भी दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा में ही निहित है।
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधकों ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें बुजुर्गों के जीवन में नई ऊर्जा और अपनापन भर देती हैं।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीएम ऋतुराज सिंह ने SST चेक पोस्ट का जायजा लिया

0

Bhagalpur News: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नवगछिया अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, नवगछिया  प्रेरणा कुमार और अनुमंडल दंडाधिकारी, नवगछिया  ऋतुराज प्रताप सिंह ने अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित एसएसटी (स्पेशल सर्विलांस टीम) चेक पोस्ट का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, तैनात कर्मियों की तत्परता और वाहनों की निगरानी के तरीकों का विस्तृत जायजा लिया। एसपी प्रेरणा कुमार ने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या सुरक्षा खामी को तुरंत रिपोर्ट किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए कि चेक पोस्ट पर निगरानी कड़ी रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और आम जनता को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि मतदाताओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने एसएसटी कर्मियों को मतदान के दौरान सतर्क और सक्रिय रहने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान सभी चेक पोस्ट पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

बिहार चुनाव 2025: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0

Bhagalpur News: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्वाचन कार्यालय, भागलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों और संचिकाओं के निष्पादन की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

डॉ. चौधरी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी की गुंजाइश न रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी  श्वेता कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी चुनावी संचिकाओं का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित अभिलेखों, मतदान केंद्रों के विवरण और कार्मिक व्यवस्थापन की सभी फाइलों की नियमित समीक्षा की जाए।

डॉ. चौधरी ने यह भी निर्देश दिया कि स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान के लिए प्रेरित हों।

निरीक्षण के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल चुनाव संपन्न कराना नहीं, बल्कि उसे पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वास के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तत्परता से करें, ताकि भागलपुर जिला शांतिपूर्ण और सफल मतदान का उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर की अनोखी पहल, पद्मावती ठाकुराइन मध्य विद्यालय के नन्हे छात्रों को मिला नया तोहफा, खिल उठे चेहरें

0

Bhagalpur News: रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर ने एक बार फिर समाजसेवा की मिसाल पेश की। मंगलवार को क्लब की ओर से पद्मावती ठाकुराइन मध्य विद्यालय में कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए नई डेस्क और चेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें क्लब के कई रोटेरियन, शिक्षकगण और छात्र मौजूद रहे।

नए डेस्क और चेयर मिलने पर बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस नीलू जी ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय कदम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब छोटे बच्चों को उनकी ऊँचाई के अनुरूप डेस्क और चेयर मिलने से पढ़ाई में और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने कहा, “रोटरी क्लब का यह योगदान हमारे विद्यालय के बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम का उद्घाटन बेसिक एजुकेशन एंड लिटरेसी निदेशक Rtn. राज कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाना समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, और रोटरी क्लब इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।”

रोटरी क्लब के सदस्य Rtn. मिथिलेश सिन्हा ने बताया कि यह पहल क्लब की उस सतत मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत ग्रामीण और जरूरतमंद स्कूलों में शिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में Rtn. अनूपमा कुमार, Rtn. शशिकला ठाकुर, Rtn. कमल मोहन ठाकुर, Rtn. रूप कुमार, Rtn. सत्यजीत सहाय, Rtn. नमिता सहाय, Rtn. अभिषेक धंधानिया और Rtn. अंजू अनुपमा सहित कई रोटेरियन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन बच्चों की मुस्कान और तालियों की गूंज के साथ हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि छोटी-छोटी पहलें भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती हैं।