Homeबिहारएनएच-80 पर बाइक और ऑटो की टक्कर, छह घायल; दो की हालत...

एनएच-80 पर बाइक और ऑटो की टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर

Navgachiya News: खरीक प्रखंड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (एनएच-80) पर रविवार को एक बाइक और सीएनजी ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शी राहुल के अनुसार, खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे सीएनजी ऑटो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के दौरान उसमें सवार महिला ललिता देवी वाहन के नीचे दब गईं।

स्थानीय लोगों ने बचाया जान

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ललिता देवी को किसी तरह ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उस समय ऑटो में कुल छह लोग सवार थे।

घायलों की पहचान

घायलों में राजकुमार सिंह, उनकी पत्नी ललिता देवी, बाइक सवार झींगो मंडल के पुत्र राजकुमार सहित अन्य तीन लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घायल राजकुमार सिंह का बयान

राजकुमार सिंह, जो खुद भी इस हादसे में घायल हुए हैं, ने बताया:

“मैं अपनी पत्नी ललिता देवी को इलाज के लिए भागलपुर लेकर जा रहा था। अचानक सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो युवकों ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और मेरी पत्नी उसके नीचे दब गईं।”

पुलिस ने की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। खरीक थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया है। हालांकि, खरीक थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि वे गवाही के सिलसिले में कटिहार गए हुए थे, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
84%
4.2m/s
27%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular