Homeबिहारभागलपुर सिटीनवगछिया में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 872 लीटर विदेशी शराब के...

नवगछिया में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 872 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त

Bhagalpur: भागलपुर जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यानिषेध विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मध्यानिषेध थाना नवगछिया, भागलपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। यह कार्रवाई झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई, जहां जांच के दौरान एक अशोक लेलैंड कंपनी के छह चक्का ट्रक से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई।

जांच में सामने आया कि ट्रक में छिपाकर रखी गई 872.64 लीटर अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹10,46,400 आंकी गई है। मध्यानिषेध विभाग की इस सटीक कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. गुलेशर (26 वर्ष), पिता – समेदीन, निवासी – लोनी, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
  2. विकास कुमार (27 वर्ष), पिता – चंद्रेश्वर राम, निवासी – रूपनपट्टी, थाना ढोली सकरा, जिला मुजफ्फरपुर
    के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मध्यानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस सफल अभियान का नेतृत्व मध्यानिषेध थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक मध्यानिषेध देवानंद मांझी, सहायक अवर निरीक्षक मध्यानिषेध, मध्यानिषेध सिपाही तथा गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। टीम की सतर्कता और रणनीति के कारण इतनी बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

मध्यानिषेध विभाग, भागलपुर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करना और शराब तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी उपलब्धि और शराब माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
71%
0.9m/s
5%
Sun
23 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular