Homeबिहारभागलपुर सिटीसुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

नवादा गांव में छापेमारी कर देसी कट्टा, दो मास्कैट, जिंदा कारतूस बरामद, हत्या की साजिश नाकाम

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नवादा गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसी के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा, पुलिस अधीक्षक नगर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के दिशा-निर्देशन में सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष द्वारा किया गया।
27 मार्च की देर रात टीम ने नवादा बाजार क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से दो अपराधियों—मणि कुमार उर्फ सिंटू यादव और सोनू कुमार—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा, दो देसी मास्कैट, नौ जिंदा कारतूस, दो खोखा और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हिरा लाल यादव की हत्या की साजिश रच रहे थे। मणि कुमार उर्फ सिंटू यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। आपसी रंजिश के चलते यह वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
बताया जा रहा है कि रात में गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार सिंह, पवन कुमार, विष्णुदेव कुमार, राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
92%
6.1m/s
98%
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
32 °

Most Popular