Bhagalpur News: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत शराब पीकर उत्पात मचाने और मारपीट करने वाले 27 लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के मद्देनजर शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्ती बढ़ाई गई थी। इसी दौरान कई स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तथा आपसी विवाद में मारपीट कर रहे लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि होली जैसे बड़े पर्व पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी 27 लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस सख्ती के बाद शहर में शांति व्यवस्था कायम है और आम लोगों ने भी प्रशासन की तत्परता की सराहना की है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।
होली पर्व को लेकर सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार
शांति भंग करने वालों पर सख्ती: शराब पीकर उत्पात व मारपीट करने वालों के खिलाफ अभियान, शहर में बढ़ी पेट्रोलिंग
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
28.6
°
C
28.6
°
28.6
°
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28
°
Thu
38
°
Fri
38
°
Sat
36
°
Sun
38
°


