Homeबिहारभागलपुर बनेगा वेब पत्रकारिता का केंद्र,  WJAI का 7वां स्थापना दिवस समारोह...

भागलपुर बनेगा वेब पत्रकारिता का केंद्र,  WJAI का 7वां स्थापना दिवस समारोह और वेब मीडिया समागम 27-28 दिसंबर को भव्य आयोजन

Bihar News: वेब पत्रकारिता को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन अब भागलपुर में होने जा रहा है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) अपना सातवां स्थापना दिवस समारोह सह वेब मीडिया समागम आगामी 27 और 28 दिसंबर 2025 को भागलपुर में भव्य रूप से आयोजित करेगा। देशभर के प्रतिष्ठित वेब पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि यह समागम वेब मीडिया जगत के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से वेब पत्रकार और डिजिटल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में वेब पत्रकारिता की चुनौतियों, अवसरों और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि यह आयोजन केवल WJAI के सात वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह वेब मीडिया की विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर मंथन का मंच भी बनेगा। उन्होंने कहा, “आज की पत्रकारिता में तकनीक जितनी तेजी से बढ़ी है, उतनी ही जिम्मेदारी भी बढ़ी है। समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को सशक्त बनाना ही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।”

समारोह में मीडिया से जुड़ी वर्कशॉप, संवाद सत्र, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, विस्तृत कार्यक्रम-शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

भागलपुर में होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन वेब पत्रकारिता को नया आयाम देने के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के भविष्य पर ठोस विमर्श का मंच साबित होगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
54 %
3.6kmh
4 %
Thu
27 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °

Most Popular