HomeएजुकेशनBhagalpur News: "टीचर ऑफ द मंथ" सम्मान से शिक्षिका शिल्पी कुमारी सम्मानित

Bhagalpur News: “टीचर ऑफ द मंथ” सम्मान से शिक्षिका शिल्पी कुमारी सम्मानित

बिहार सरकार द्वारा “टीचर ऑफ द मंथ” (मई माह) सम्मान से मध्य विद्यालय सैनो, जगदीशपुर, भागलपुर की शिक्षिका शिल्पी कुमारी को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शिक्षण कार्य प्रणाली, छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान तथा विद्यालय स्तर पर नवाचारों के सफल प्रयोग के लिए प्रदान किया गया है।

शिक्षिका शिल्पी कुमारी को यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ एवं निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र के माध्यम से प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्यस्तरीय स्तर पर चयनित उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है।

शिल्पी कुमारी की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे भागलपुर जिले के लिए प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, साथ ही बच्चों में सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
51%
2.7m/s
0%
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
31 °

Most Popular