Homeराज्यबिहारBhagalpur News: खेत में काम कर रहे युवक की करंट लगने से...

Bhagalpur News: खेत में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत, गोविंदपुर में बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

भागलपुर जिला के पिरपैती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। खेत में काम करने के दौरान 29 वर्षीय विपिन मंडल की बिजली के करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

विपिन मंडल, जो स्वर्गीय रघुनाथ मंडल का पुत्र था, गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा विपिन, रोज की तरह शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था, तभी खेत में फैले खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिरपैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

गांव में पसरा मातम, परिजनों की हालत बदहवास

विपिन की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव के हर चेहरे पर दुख साफ झलक रहा है। हर कोई यह सवाल कर रहा है कि अगर बिजली के तारों की मरम्मत समय पर होती, तो यह हादसा टल सकता था।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि खेतों के ऊपर जर्जर और लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए थे, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई

अब प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है कि इस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
84%
3.2m/s
19%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular