HomeएजुकेशनBhagalpur News: सन्हौला में 'पंख' कार्यक्रम के तहत डिजिटल लर्निंग सेंटर का...

Bhagalpur News: सन्हौला में ‘पंख’ कार्यक्रम के तहत डिजिटल लर्निंग सेंटर का शुभारंभ

सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “समवेत” के नेतृत्व में अमेरिका की संस्था रोबोसेपियंस और संस्कृति के सहयोग से आज गोकुलपुर, सन्हौला में ‘पंख’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक डिजिटल लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों एवं युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मदारगंज पंचायत के मुखिया प्रभु दयाल साह, रोबोसेपियंस एवं संस्कृति की प्रतिनिधि प्रभा झा, डॉ. अल्पा पटेल, समवेत की अध्यक्ष छाया पांडे और निदेशक विक्रम द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समवेत के निदेशक विक्रम ने कहा, “तकनीक न केवल सीखने का माध्यम है, बल्कि यह समान अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सशक्त साधन भी है।”
वहीं प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता सुनील झा ने कहा, “तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। इसे समझना और उपयोग करना आज के समय में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।”

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति की प्रतिनिधि प्रभा झा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि, “मदारगंज क्षेत्र की वे छात्राएं जो मैट्रिक की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगी, उन्हें ₹10,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।”

इस उद्घाटन समारोह को और भी विशेष बना दिया वहां उपस्थित लड़कियों की स्वागत गीत और पारंपरिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों ने।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद एतबारी किस्कू, समवेत की सदस्य वर्षा ऋतु, सुनील कुमार मंडल, राहुल, नीतू, आशा कुमारी सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular