Bhagalpur News: नवगछिया के जगतपुर इलाके में एक हृदयविदारक हादसा हुआ है। खेत में काम कर रहे युवक करण की मौत करंट लगने से हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, करण रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में सिंचाई (पटवन) करने गए थे। खेत में काम करने के बाद घर लौटते समय उनका पैर फिसल गया और संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया। उन्हें यह पता नहीं था कि उस तार में बिजली का करंट दौड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान सकते में आ गए।
नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाया गया करंट तार
ग्रामीणों का आरोप है कि पास में रहने वाले मंशा शेख ने नीलगाय को पकड़ने के उद्देश्य से अवैध रूप से खेत में बिजली का नंगा तार बिछाया था। हालांकि नीलगाय फंसी नहीं, लेकिन इस लापरवाही ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
भागलपुर: नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए गए करंट वाले तार ने ली युवक की जान, पूरे गांव में शोक
नवगछिया, जगतपुर में हृदयविदारक हादसा; खेत में सिंचाई कर रहे युवक करण करंट की चपेट में आकर हुआ निधन, ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
26.2
°
C
26.2
°
26.2
°
76%
2.1m/s
29%
Mon
27
°
Tue
32
°
Wed
33
°
Thu
34
°
Fri
34
°


