HomeBusinessभागलपुर में लॉन्च हुआ अतुल ऑटो का नया इलेक्ट्रिक मॉडल ‘रिक ट्विन’,...

भागलपुर में लॉन्च हुआ अतुल ऑटो का नया इलेक्ट्रिक मॉडल ‘रिक ट्विन’, एक बार चार्ज पर चलेगा 200 किलोमीटर

भागलपुर के जीरो माइल स्थित महावीरा श्री राम इंटरप्राइजेज शोरूम में आज अतुल ऑटो कंपनी के नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल ‘रिक ट्विन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मोटर यान निरीक्षक (MVI) श्री एस. एन. मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिन्हें शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव चौधरी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतुल ऑटो के स्टेट हेड एजाज अहमद, सेल्स मैनेजर गौरव, स्टेट हेड सर्विस संतोष, जुनैद अली तथा श्री राम इंटरप्राइजेज की टीम से संजय झा, पंकज झा, गौतम राय, मनीष सिंह, मोहम्मद नजर, प्रियंका और मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक नया विकल्प

शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव चौधरी ने जानकारी दी कि रिक ट्विन कंपनी का एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मॉडल है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इसमें कई उन्नत फीचर्स शामिल हैं जो इसे बाजार में पहले से मौजूद मॉडलों से अलग और बेहतर बनाते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह मॉडल ग्राहकों के लिए एक किफायती और पर्यावरण अनुकूल विकल्प सिद्ध हो सकता है।

ग्राहकों को सौंपी गई चाबी

कार्यक्रम के दौरान मोटर यान निरीक्षक श्री एस. एन. मिश्रा द्वारा दो ग्राहकों को प्रतीकात्मक रूप से वाहन की चाबी सौंपी गई। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील भी की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
44%
2.5m/s
0%
Sat
24 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular