Homeपॉलिटिक्सचुनाव को लेकर भागलपुर में प्रशासन सख्त — एसएसटी टीमों ने चलाया...

चुनाव को लेकर भागलपुर में प्रशासन सख्त — एसएसटी टीमों ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भागलपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर जिले में स्पेशल सर्विलांस टीम (SST) द्वारा वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस जांच अभियान का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के दौरान अवैध धन, हथियार, नशीले पदार्थ और शराब की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगाना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति यदि ₹50,000 से अधिक नकद राशि लेकर यात्रा कर रहा है, तो उसे उस धनराशि का वैध स्रोत और प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रमाण नहीं मिलने पर संबंधित राशि जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अब तक बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसटी टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीएम डॉ. चौधरी ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी भय के मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि भागलपुर में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हो।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
54%
2.8m/s
0%
Fri
21 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
31 °

Most Popular