Homeपॉलिटिक्सबिहपुर और नारायणपुर में प्रशासन हुआ सक्रिय, चुनाव को निष्पक्ष बनाने के...

बिहपुर और नारायणपुर में प्रशासन हुआ सक्रिय, चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए सेक्टर और पुलिस अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहपुर और नारायणपुर प्रखंडों में आज सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता शैलेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वल्नरेबल इलाकों और व्यक्तियों की पहचान करने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने तथा प्रशासनिक और पुलिस समन्वय को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (AMF) — जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और रात्रि में पर्याप्त रौशनी — समय से सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी जोर दिया कि मतदान के दिन संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा बलों की उपस्थिति मजबूत रखी जाए।

बैठक में नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आगामी चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
74%
2.5m/s
25%
Wed
22 °
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular