Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: टेंपो की सीट के नीचे से 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब...

भागलपुर: टेंपो की सीट के नीचे से 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

भागलपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के तहत प्रशासन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर, एक तीन पहिया सवारी टेंपो की तलाशी के दौरान करीब 59.925 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। यह टेंपो नदीयामा से थाना, सबौर की ओर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पासवान द्वारा मिली सूचना के आलोक में छापामार दल के साथ बताए गए स्थान पर कार्रवाई की गई। टेंपो के चालक संतोष दास की संपूर्ण तलाशी के दौरान टेंपो की सीट के नीचे छुपा कर रखी गई शराब को जब्त किया गया।

मौके पर ही जब्ती सूची और गिरफ्तारी पत्र तैयार कर अभियुक्त संतोष दास को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, वहां उपस्थित गृहरक्षक से स्वेच्छा पूर्वक हस्ताक्षर लेकर संपूर्ण जब्ती की विधिसम्मत पुष्टि की गई। आगे की कार्रवाई हेतु अभियुक्त और जब्त शराब को मद्य निषेध थाना, सदर भेजा गया है।

प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की सघन छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
63%
2m/s
33%
Sun
26 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular