Homeराज्यबिहारकहलगांव: शारदा पाठशाला मैदान में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक...

कहलगांव: शारदा पाठशाला मैदान में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित, 550 लाभुकों को मिला सहयोग

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ADIP एवं RVY योजना के अंतर्गत कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में गुरुवार को  एक नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सांसद  अजय कुमार मंडल के प्रयासों से संभव हो पाया, जिसमें कहलगांव अनुमंडल के लगभग 550 पंजीकृत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

इस विशेष शिविर में लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड, कृत्रिम हाथ-पैर, दांत सहित अन्य जरूरी उपकरण निशुल्क वितरित किए गए, जिससे उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम किया जा सके।

शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सुश्री अर्पणा कुमारी, जिला जद(यू) अध्यक्ष  विपिन बिहारी, कहलगांव अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि झुंपा सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार, जदयू प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, समाजसेवी संतोष चौधरी, चैलेंज सिंह, शिक्षक भानु प्रताप, केशव जोशी, दिलीप कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए आयोजन को मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
53%
3.7m/s
16%
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular