Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: मिड-डे मील बना 'जहर'! स्कूल का खाना खाते ही 15 बच्चों...

भागलपुर: मिड-डे मील बना ‘जहर’! स्कूल का खाना खाते ही 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप

"मासूमों की जान से खिलवाड़: खट्टा छोला खाने से 15 बच्चे बीमार, स्कूल प्रशासन अस्पताल से नदारद"

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज उस वक्त कोहराम मच गया, जब मिड-डे मील (MDM) खाने के बाद एक साथ 15 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने शिक्षा विभाग और भोजन आपूर्ति करने वाली संस्था की भारी लापरवाही को उजागर कर दिया है।

“खट्टा था छोला, फिर भी भूख में खा लिया”— बच्चों की जुबानी

​अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि आज स्कूल में खाने के लिए छोले-चावल दिए गए थे। बच्चों के मुताबिक, छोले का स्वाद बहुत अजीब और खट्टा था। मासूमों को अंदाजा नहीं था कि यह खाना उनके लिए मुसीबत बन जाएगा। भूख के कारण बच्चों ने खाना तो खा लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने लगे। देखते ही देखते एक-एक कर 15 बच्चों की हालत नाजुक हो गई।

शिक्षक नदारद, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

​घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब बच्चों को तड़पती हालत में अस्पताल लाया गया, तो वहां स्कूल का कोई भी शिक्षक या प्रधानाचार्य मौजूद नहीं था। बच्चों को बेसहारा देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बच्चों के बेहतर इलाज में जुट गई।

NGO के खाने पर उठे सवाल: पहले ही दिन बड़ी चूक

​जानकारी के अनुसार, जिले के स्कूलों में आज से ही एक एनजीओ (NGO) के माध्यम से मिड-डे मील वितरण की नई शुरुआत की गई थी। हालांकि यह खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था, लेकिन शाहजंगी विद्यालय में ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने से भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या भोजन बासी था या उसे बनाने में लापरवाही बरती गई।

​”सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। शुरुआती लक्षणों से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।” — ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, सदर अस्पताल

 

जांच के घेरे में स्कूल प्रशासन और एजेंसी

​जिला शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और यदि एनजीओ या स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई चूक पाई जाती है, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
40.2 ° C
40.2 °
40.2 °
20 %
5.4kmh
94 %
Wed
40 °
Thu
44 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
42 °

Most Popular