Homeभागलपुर सिटीबायपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: इनोवा की ओवरटेक से बाइक सवार...

बायपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: इनोवा की ओवरटेक से बाइक सवार दो युवक घायल

भागलपुर: बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटा पुल के पास गुरुवारर को एक तेज रफ्तार इनोवा द्वारा ओवरटेक किए जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा ने अचानक तेज गति से ओवरटेक किया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

घायल युवक राजू ने बताया कि वह बाइक चला रहा था और उसका मित्र पीछे बैठा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवकों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इनोवा वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
64 %
5.1kmh
99 %
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular