Homeबिहारजहानाबाद के मुख्यालय डीएसपी के खगड़िया स्थित ठिकाने पर निगरानी विभाग की...

जहानाबाद के मुख्यालय डीएसपी के खगड़िया स्थित ठिकाने पर निगरानी विभाग की छापेमारी, आलीशान बिल्डिंग व करोड़ों की संपत्ति के कागजात बरामद

खगड़िया: विशेष निगरानी इकाई (SVU) पटना की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जहानाबाद के मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार के खगड़िया स्थित ठिकाने पर शुक्रवार को छापेमारी की। टीम ने शहर के बलुआही स्थित ‘संजीव कुमार बिल्डिंग’ में कार्रवाई करते हुए आलीशान भवन के दस्तावेज, दस ट्रकों के कागजात और विभिन्न बैंकों के पासबुक बरामद किए।

निगरानी टीम के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की गई। बरामद दस्तावेजों में खगड़िया के अचल संपत्ति, परिवहन व्यवसाय से जुड़ी संपत्ति तथा बैंक खातों से संबंधित अहम सबूत शामिल हैं।

टीम द्वारा बरामद सभी दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे कुल संपत्ति की वास्तविक कीमत का आकलन हो सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
51 %
3.2kmh
29 %
Mon
33 °
Tue
40 °
Wed
44 °
Thu
40 °
Fri
38 °

Most Popular