Homeभागलपुर सिटीवंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कोच का शीशा टूटा – यात्रियों...

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कोच का शीशा टूटा – यात्रियों में दहशत, जांच में जुटी आरपीएफ

Bhagalpur News: भागलपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। ट्रेन के C7 कोच पर तेज़ पथराव किया गया, जिससे सीट नंबर 42 और 43 के पास लगा शीशा चकनाचूर हो गया। इस हमले के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर शोर मचाने लगे।

घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन भागलपुर स्टेशन से खुलने के लगभग 15 मिनट बाद, टेकानी और हाटपुरैनी हॉल्ट के बीच पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन की बॉडी पर भी पत्थर फेंके।

एक मवेशी के कट जाने से जुड़ा है मामला?

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि रेल ट्रैक पर मवेशी के कटने की घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने पथराव किया हो सकता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

दूसरे महीने में दूसरी बार हमला

यह मामला और भी गंभीर इसलिए हो जाता है क्योंकि पिछले दो महीनों में यह दूसरा मौका है जब भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। 15 अप्रैल 2025 को भी इसी रूट पर एक पथराव की घटना हुई थी, जिसमें एक बच्चे के परिजनों पर आरपीएफ ने कार्रवाई की थी।

आरपीएफ की तत्परता से बड़ा हादसा टला

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और यात्रियों को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद मालदा रेल मंडल के डीआरएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

स्थानीय रेलखंड पर बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय

इस बार पथराव की घटना भागलपुर-दुमका रेलखंड के टेकानी और हाटपुरैनी हॉल्ट के बीच हुई है, जो सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रेल प्रशासन की चुनौतियां बढ़ीं

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रेलवे की उन्नत ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन पर बार-बार हो रहे हमले इस ओर इशारा करते हैं कि रेल प्रशासन को अब ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर रणनीति बनानी होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
33 %
3.6kmh
0 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular