Homeबिहारभागलपुर के शहीद संतोष कुमार यादव को अंतिम सलामी, बिहार सरकार ने...

भागलपुर के शहीद संतोष कुमार यादव को अंतिम सलामी, बिहार सरकार ने परिजनों को सौंपा 21 लाख का चेक

Bhagalpur News: देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए भागलपुर के वीर सपूत संतोष कुमार यादव को पूरे जिले ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनकी शहादत से जहां क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं देश के लिए बलिदान देने पर गर्व भी है।

शहीद संतोष कुमार यादव की वीरता को सम्मान देते हुए बिहार सरकार ने उनके परिजनों को ₹21 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि सरकार की ओर से यह सहायता राशि का चेक शहीद के परिवार को सौंपा गया है।

डॉ. चौधरी ने कहा कि यह सहायता सरकार की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, जो शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान में सदैव तत्पर है।

शहीद संतोष यादव की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और “अमर रहे शहीद संतोष यादव” के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।: डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि शहीद संतोष कुमार यादव ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
52%
5.2m/s
100%
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular