Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में 27 से 29 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड कैंप, जिलाधिकारी...

भागलपुर में 27 से 29 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड कैंप, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Bhagalpur News: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 27 से 29 मई तक विशेष आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए जाएंगे। इस संबंध में आज भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंप के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इन कैंपों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं, ताकि जरूरत के समय उन्हें देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके।

बैठक में कहलगांव के एसडीएम धनंजय कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को कैंप के प्रचार-प्रसार और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। : डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एक जनकल्याणकारी पहल है। मैं जिलेवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
81%
3.4m/s
100%
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
34 °

Most Popular