Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में टीचर की बर्बरता: 8वीं के छात्र को मुक्के से पीटा,...

भागलपुर में टीचर की बर्बरता: 8वीं के छात्र को मुक्के से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

सेंट जोसेफ स्कूल का मामला; सदर अस्पताल में इलाज के बाद पिता ने ललमटिया थाने में दी लिखित शिकायत, CCTV जांच की मांग।

Crime News: बिहार के भागलपुर जिले से एक शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है।   सेंट जोसेफ स्कूल के एक शिक्षक पर 8वीं कक्षा के छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर छात्र के पिता ने ललमटिया थाने में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक पर मुक्के से पीटने का आरोप

पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा अर्पित कुमार, सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 8 (‘C’) का छात्र है।

आवेदन के अनुसार, बीते 17 सितंबर 2026 को स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक दिनेश पॉल ने उनके बेटे के सिर पर मुक्के से बुरी तरह वार किया। इस अमानवीय पिटाई से छात्र सिर पकड़कर बुरी तरह रोने लगा।

“घर पर बताया तो जान से मार देंगे”

छात्र के पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद शिक्षक ने बच्चे को डराते-धमकाते हुए कहा कि अगर उसने यह बात अपने घर पर किसी को बताई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर के मारे बच्चे ने उस दिन घर पर किसी को कुछ नहीं बताया।

उल्टी और तेज दर्द होने पर खुला राज

अगले दिन (18 सितंबर 2026) जब बच्चा स्कूल से लौटा, तो उसे तेज सिर दर्द और गर्दन दर्द के साथ बार-बार उल्टी होने लगी। बच्चे को तड़पता और रोता देख जब परिजनों ने सख्ती से पूछा, तब उसने स्कूल में हुई पूरी आपबीती सुनाई।

सदर अस्पताल में इलाज और पुलिस से गुहार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद 19 सितंबर 2026 को पिता सुमन कुमार ने लालमटिया थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपी शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस से स्कूल का CCTV फुटेज जांच कर सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
72%
2.9m/s
12%
Sat
29 °
Sun
35 °
Mon
33 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular