Homeपॉलिटिक्सSultanganj News: सुल्तानगंज में तेली हक अधिकार स्वाभिमान सम्मेलन एवं भामाशाह जयंती...

Sultanganj News: सुल्तानगंज में तेली हक अधिकार स्वाभिमान सम्मेलन एवं भामाशाह जयंती समारोह संपन्न

सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में बुधवार को तेली हक अधिकार स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और आत्मसम्मान को लेकर तेली समाज ने एकजुटता दिखाई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर की मेयर डा. वसुन्धरा लाल ने की, जबकि मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. नीरज कुमार द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व शेखपुरा विधानसभा प्रत्याशी  नरेश साह उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य कंचन गुप्ता, बिहार तैलिक साहू सभा के युवा अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू, पिरपैती जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेत्री शालिनी साह, तथा झारखंड से आए समाजसेवी अरुण साह मौजूद रहे।

राजनीतिक भागीदारी की मांग

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि तेली समाज की राज्य में आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देती हैं, तो तेली समाज अपने प्रत्याशी खड़ा करने में भी सक्षम है।

दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मंच पर उपस्थित अतिथियों को फूलों की माला और बुके देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि नरेश साह ने अपने संबोधन में कहा, “तेली समाज को अब अपने हक और स्वाभिमान की लड़ाई को राजनीतिक मंच पर ले जाना होगा। सरकार से मांग की जाती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में तेली समाज को टिकट दिया जाए।”

उपस्थित प्रमुख लोग

मंच पर संजीव कुमार उर्फ सुनील सर, डा. राम कुमार गुप्ता, विक्रम कुणाल, राजेश बिहारी, महेश प्रसाद गुप्ता, मिथुन कुमार, निर्मल प्रसाद साह, चन्द्रशेखर प्रसाद साह, बिरेंद्र साह, रुपेश कुमार, आशीष कुमार, कुणाल साह, दुर्गेश साह, संजीव कुमार राज सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कार्य करने का आह्वान किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
88%
3m/s
95%
Sat
27 °
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
36 °
Wed
36 °

Most Popular