HomeबिहारSultanganj News: सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में शराब बरामद,...

Sultanganj News: सुल्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पहली कार्रवाई मसदी पंचायत के राज गंगापुर गांव में की गई, जहां अंकुश कुमार साह के घर के पास बने एक बासा में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की कुल 141 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था।

वहीं दूसरी ओर, कमरगंज पंचायत के जहांगीर गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 लीटर देसी शराब बरामद की, साथ ही 200 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई में शराब तस्करी में शामिल अंकुश कुमार साह और झंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular