Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में युवा अभिव्यक्ति फोटोग्राफी कार्यशाला का सफल समापन, 12 अगस्त से...

भागलपुर में युवा अभिव्यक्ति फोटोग्राफी कार्यशाला का सफल समापन, 12 अगस्त से मंच संचालन प्रशिक्षण

भागलपुर: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय युवा अभिव्यक्ति फोटोग्राफी कार्यशाला का आज सफल समापन हुआ। समापन सत्र में वरिष्ठ कलाकार रंजन, वरिष्ठ फोटो पत्रकार शशि शंकर और नेचर फोटोग्राफर शैलेन्द्र कुमार ने स्लाइड शो प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के विविध आयामों से परिचित कराया।

श्री रंजन ने पुरानी फोटोग्राफी तकनीक, लेंस और कैमरों के प्रकार के साथ-साथ फोटोग्राफी की विभिन्न विधाओं पर अपने विचार साझा किए।
वरिष्ठ फोटो पत्रकार शशि शंकर ने फोटोग्राफी के चुनौतियों, पत्रकारिता में इसके भविष्य, दृष्टिकोण और संयोजन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं, एडवेंचर एवं नेचर फोटोग्राफर श्री शैलेन्द्र कुमार ने नेचर, वाइल्ड लाइफ और टेक्निकल फोटोग्राफी पर विस्तार से चर्चा की।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने फोटोग्राफी से जुड़े करियर विकल्प, औपचारिक पढ़ाई, शोध और प्रकाशन के अवसरों के बारे में युवाओं को बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सरकारी नौकरियों से लेकर फ्रीलांसिंग और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।

कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत 12 से 14 अगस्त 2025 तक मंच संचालन कार्यशाला का आयोजन आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में होगा, जिसमें उद्घोषणा वाक् शैली और मंच संचालन के कौशल विशेषज्ञों द्वारा सिखाए जाएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
63%
2m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular