Homeबिहारसम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को राजकीय श्रद्धांजलि, राज्यपाल और...

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को राजकीय श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

Patna News: सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान कर भारत के लोकतंत्र को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।

राजकीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष  नंद किशोर यादव, मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने जेपी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने वहां उपस्थित जेपी सेनानियों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके योगदान को सराहा।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया, तथा ‘बिहार गीत’ का भावपूर्ण गायन हुआ।

सम्पूर्ण क्रांति दिवस की इस पावन घड़ी में बिहार ने एक बार फिर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धा और संकल्प के साथ याद किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular