Homeबिहारविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पौधारोपण, दिया हरित...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पौधारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश

Patna News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पटना के जे०पी० गंगा पथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। “भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना ही सबसे जरूरी है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, संस्थानों एवं आस-पास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर इस नेक अभियान में भागीदार बनें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अनेक पौधे लगाए गए। यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में कदम है, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास भी है।


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
78%
4.2m/s
10%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular