Crime News: भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), भागलपुर के निर्देशानुसार “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न हॉट-स्पॉट्स पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
इसी क्रम में दिनांक 19.09.2026 को मोजाहिदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोजाहिदपुर थाना के समीप ट्रांसफार्मर के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 एवं मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर
गठित टीम जब मोजाहिदपुर थाना के समीप ट्रांसफार्मर के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर उसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 11.9 लीटर (कुल 119 बोतल) कोरेक्स सिरप बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरण:
- नाम: मो0 अफजल अली (पिता: मो0 इब्राहिम)
- पता: ग्राम – इस्लामनगर, थाना – रजौन, जिला – बांका
बरामद सामान:
- कोरेक्स सिरप: 11.9 लीटर (119 बोतल)
- मोबाइल फोन: 01
- मोटरसाइकिल: 01
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व पुलिस बल:
- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष सरोज कुमार (मोजाहिदपुर थाना)
- पु०अ०नि० सह-अपर थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार मंडल (मोजाहिदपुर थाना)
- सि0/2097 संदीप कुमार (मोजाहिदपुर थाना)
- म0सि0/2120 पुष्पा कुमारी (मोजाहिदपुर थाना)
- सशस्त्र बल (मोजाहिदपुर थाना)
गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


