Homeराज्यबिहारश्रावणी मेला 2025: सुल्तानगंज में सूचना केंद्र का उद्घाटन, खोए हुए श्रद्धालुओं...

श्रावणी मेला 2025: सुल्तानगंज में सूचना केंद्र का उद्घाटन, खोए हुए श्रद्धालुओं को मिलाने में निभाएगा अहम भूमिका

भागलपुर:  विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अंतर्गत नमामि गंगे घाट पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित सूचना केंद्र का उद्घाटन आज भागलपुर  जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क, श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह सूचना केंद्र श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्थापित किया गया है, खासकर उन परिस्थितियों में जब लोग भीड़ में अपने परिजनों या साथियों से बिछुड़ जाते हैं। ऐसे में यह केंद्र गुमशुदा व्यक्तियों और उनके परिजनों को मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भागलपुर जिले में कुल पांच प्रमुख सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं:

  1. नमामि गंगे घाट
  2. सीढ़ी घाट
  3. कृष्णगढ़
  4. प्रखंड कार्यालय परिसर, सुल्तानगंज
  5. धांधी बेलारी

इन केंद्रों पर खोए हुए व्यक्ति अपने परिजनों या साथियों की जानकारी देकर सहायता मांग सकते हैं। सूचना केंद्र की टीम यह जानकारी तत्काल बांका और मुंगेर जिलों के सूचना केंद्रों को अग्रसारित करती है, ताकि व्यापक स्तर पर खोज संभव हो सके। इसके अलावा केंद्रों पर घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार नाम पुकार की जाती है, जिससे गुमशुदा व्यक्ति जल्द से जल्द अपनों से मिल सके।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह सुविधा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी सूचना केंद्रों की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह तंत्र मेले के सुचारू संचालन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
63%
2m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular