Homeभागलपुर सिटीशारदीय खरीफ महाभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, किसानों की आय और उत्पादकता...

शारदीय खरीफ महाभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने पर ज़ोर

Bhagalpur News:  शारदीय खरीफ महाभियान 2025 के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए भागलपुर में कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम कृषि भवन परिसर में संपन्न हुआ, जिसकी मेज़बानी कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (ATMA) ने की। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना, फसल उत्पादन को वैज्ञानिक पद्धतियों से बढ़ाना और किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम यह विश्लेषण कर सकते हैं कि कौन-सी फसल में अधिक उत्पादकता की संभावना है और किस प्रकार किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। भागलपुर की मिट्टी सब्जी और मक्का उत्पादन के लिए अत्यंत उपयुक्त है, जिसे और विकसित करने की आवश्यकता है।”

इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए। किसानों को आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और विपणन की नवीनतम तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular