Bhagalpur News: भागलपुर: सुल्तानगंज थाना परिसर में नये एएसपी सह थानाध्यक्ष सयाम रजा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई।
पदभार ग्रहण समारोह में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नये एएसपी को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई।
पदभार संभालने के बाद एएसपी सह थानाध्यक्ष सयाम रजा ने जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के साथ एक संयुक्त बैठक भी की। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी सयाम रजा ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, जदयू नेता मुकेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद रामायण शरण गुप्ता, भाजपा नेत्री डॉ. अलका चौधरी, विकास कुमार कर्ण, रंजीत कुमार, मनोरंजन मिश्रा, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, राजद नेता नटबिहारी मंडल, मो. मेराज, अफरोज आलम, मंजूर, जदयू नेत्री प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, नोमान अंसारी और पूर्व वार्ड पार्षद सुभाष पोद्दार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सुल्तानगंज थाना में नये एएसपी सयाम रजा ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने किया भव्य स्वागत
पदभार ग्रहण के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बोले— अपराध पर अंकुश लगाना होगी पहली प्राथमिकता
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
light rain
25.3
°
C
25.3
°
25.3
°
93%
3m/s
100%
Sat
25
°
Sun
32
°
Mon
32
°
Tue
32
°
Wed
33
°


