Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पीरपैंती-अम्मापाली फोरलेन के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान ओलापुर निवासी हुकुमचंद मंडल के पुत्र पिंकू मंडल के रूप में हुई।
परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह से पिंकू लापता था। परिजनों की खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह अचानक सूचना मिली कि उसका शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है।
परिवार ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने कहा कि उनके पिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया हो सकता है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पीरपैंती थाना की सब इंस्पेक्टर संगम कुमारी और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पीरपैंती में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
परिवार का आरोप: हत्या कर शव को फेंका गया, निष्पक्ष जांच की मांग
RELATED ARTICLES

