Bhagalpur News: बिहार के अंतर्राष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय कला से सबका ध्यान खींचा है। इस बार उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को खास अंदाज में बधाई दी।
मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के छोटे हरे पत्ते (लगभग 3 सेंटीमीटर) पर बेहद बारीक और आकर्षक कलाकृति बनाई। इस अद्वितीय लीफ आर्ट में उन्होंने “वेलकम टू जदयू, कांग्रेट्स निशांत” लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। इस छोटे से पत्ते पर काम करने में उन्हें लगभग 5 घंटे का समय लगा।
इस कलाकृति में मधुरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए एक मनमोहक तस्वीर भी उकेरी है। साथ ही पत्ते पर जदयू में आपका स्वागत है और बधाई संदेश को अंकित किया गया है।
मधुरेंद्र कुमार की यह बारीक और अनोखी कला सोशल मीडिया और कला प्रेमियों के बीच तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे कला के क्षेत्र में एक नई मिसाल मान रहे हैं।
लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर उकेरी कलाकृति, निशांत कुमार को दी खास बधाई
पीपल के पत्ते पर बारीक लीफ आर्ट: मधुरेंद्र कुमार ने निशांत कुमार को दी अनोखी बधाई
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
29.8
°
C
29.8
°
29.8
°
52%
1.9m/s
7%
Sun
32
°
Mon
31
°
Tue
31
°
Wed
31
°
Thu
31
°


