Bhagalpur News: युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को भागलपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा।
यह रोजगार मेला अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर (लेबर कोर्ट कैंपस) के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में योग्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इस रोजगार कैंप में 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, केवाईपी, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पीजी, बी.टेक और एमबीए जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में कई निजी कंपनियां शामिल होंगी जो योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें सीधे रोजगार प्रदान करेंगी।
आयोजकों की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और अभ्यर्थियों को सीधे नियोक्ताओं से संपर्क करने का अवसर मिलेगा।
साथ ही विभाग ने युवाओं को सावधान करते हुए कहा है कि रोजगार मेले में किसी भी प्रकार के दलाल, एजेंट या बाहरी स्रोतों के प्रलोभन से बचें और केवल अधिकृत नियोक्ताओं से ही संपर्क करें।
रोजगार कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को National Career Service (NCS) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे नियोजनालय कार्यालय या मेले के स्थल पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति अवश्य लाने की सलाह दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस रोजगार मेले में नियुक्ति की शर्तें संबंधित निजी कंपनियों की होंगी, जबकि विभाग केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।
इस रोजगार कैंप का आयोजन सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर के निर्देशन में किया जा रहा है।
भागलपुर में 13 मार्च को जिला स्तरीय विशेष रोजगार कैंप, 8वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर (लेबर कोर्ट कैंपस) में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
24.9
°
C
24.9
°
24.9
°
83%
2.9m/s
26%
Mon
32
°
Tue
33
°
Wed
33
°
Thu
34
°
Fri
32
°


