Homeराज्यबिहारफर्जी आवासीय प्रमाणपत्र में डोनाल्ड ट्रम्प का नाम और फोटो, समस्तीपुर प्रशासन...

फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र में डोनाल्ड ट्रम्प का नाम और फोटो, समस्तीपुर प्रशासन ने किया पर्दाफाश

पटना/समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला प्रशासन ने सरकारी दस्तावेज़ों में बड़े फर्जीवाड़े का समय रहते पर्दाफाश कर कार्रवाई की है। मामला मोहीउद्दीननगर प्रखंड (पटोरी अनुमंडल) का है, जहाँ बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत एक आवासीय प्रमाणपत्र के आवेदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रम्प का नाम और फोटो लगा दिया गया था।

यह अजीबो-गरीब आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। प्रखंड की राजस्व पदाधिकारी, जो एक महिला अधिकारी हैं, ने दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच कर आवेदन को फर्जी पाया। जांच में आवेदक के पिता का नाम फैडरिक क्रिस्ट ट्रम्प और एक छेड़छाड़ किया गया नकली आधार कार्ड भी संलग्न मिला।

प्रशासन ने तत्काल आवेदन निरस्त कर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराएं 318(4) और 336(4) (दस्तावेजों में जालसाजी एवं फर्जीवाड़ा) तथा आईटी एक्ट, 2000 की धाराएं 66(c) और 66(d) (इलेक्ट्रॉनिक पहचान की चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी) के तहत दर्ज हुआ है।

जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि सरकारी सेवाओं में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग बिल्कुल अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे सरकारी प्रमाणपत्र के लिए केवल सत्य और प्रमाणिक दस्तावेज़ों का ही उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बचना संभव नहीं होगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
63%
2m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular