Homeबिहारसहरसा: पतरघट सीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर 20,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ...

सहरसा: पतरघट सीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर 20,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहरसा:  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय से सीओ राकेश कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि पीड़ित कैलाश यादव अपनी बहन द्रोपदी देवी के नाम 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और अंचलाधिकारी राकेश कुमार से संपर्क साधा। आरोप है कि सीओ ने इसके एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी और रकम कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को देने का निर्देश दिया।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो के सब-इंस्पेक्टर मनिकांत सिंह ने शिकायत की सत्यता की पुष्टि की और इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने कार्यालय में ही दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी ब्यूरो की सतत पहल का हिस्सा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
87%
2.4m/s
0%
Thu
27 °
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
31 °

Most Popular