HomeSportsभागलपुर के सचिन कुमार को रणजी टीम में मिली जगह, जिले में...

भागलपुर के सचिन कुमार को रणजी टीम में मिली जगह, जिले में खुशी की लहर

भागलपुर, 12 अक्टूबर:  भागलपुर जिले के युवा क्रिकेटर सचिन कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए राज्य टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें सचिन कुमार को भी शामिल किया गया है। यह चयन न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे भागलपुर जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया है।

सचिन कुमार ने हाल ही में आयोजित सीनियर हेमन ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। लंबे समय से ग्राउंड लेवल पर निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनका चयन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार उनकी लगन और मेहनत रंग लाई।

बिहार रणजी टीम का पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पटना के मौइन-उल-हक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सचिन कुमार के खेलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे भागलपुर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर ने सचिन के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, “सचिन ने अपनी लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। हमें उम्मीद है कि वह बिहार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।”


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
59%
2.4m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular