Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, लापरवाह अफसरों पर...

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, लापरवाह अफसरों पर बड़ी कार्रवाई

भागलपुर: विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक पदाधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

8 जुलाई तक 85% गणना प्रपत्र संग्रह का लक्ष्य, लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 8 जुलाई तक कम-से-कम 85% गणना प्रपत्रों का संग्रहण हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और कई अधिकारियों व कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई भी की।

  • नारायणपुर के सीडीपीओ के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
  • शहरी क्षेत्र में काम नहीं करने वाले तीन डीलरों को टर्मिनेट करने का निर्देश दिया गया।
  • बीएलओ के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही गई।
  • नवगछिया, पीरपैंती और जगदीशपुर के कई पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सहयोगी कर्मियों की तैनाती की खुली छूट

डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्देश दिया कि बीएलओ के सहयोग के लिए जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, सेविका-सहायिका, पीआरएस, विकास मित्र एवं अन्य आवश्यक सहयोगियों की स्वतंत्र रूप से तैनाती की जा सकती है। अगर कोई कर्मी कार्य में रुचि नहीं दिखाता, तो उसके खिलाफ निलंबन, चयनमुक्ति या प्राथमिकी की सिफारिश की जाए।

तकनीकी दिशानिर्देश और ऐप संबंधी समाधान भी साझा

उन्होंने कहा कि मल्टीपल लॉगिन सिस्टम का भरपूर उपयोग कर अपलोडिंग के कार्य में तेजी लाई जाए। बीएलओ ऐप में तकनीकी समस्या आने पर ऐप को अनइंस्टॉल कर मोबाइल रीस्टार्ट कर दोबारा इंस्टॉल करने की सलाह दी गई।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
33%
2.6m/s
0%
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular