Homeपॉलिटिक्सराजपूत करणी सेना ने पप्पू सिंह के बयान से किया किनारा: कहा,...

राजपूत करणी सेना ने पप्पू सिंह के बयान से किया किनारा: कहा, किसी पार्टी को समर्थन का फैसला संगठन की सामूहिक सहमति से होगा

भागलपुर, 9 अक्टूबर: पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तब तेज हो गई जब करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह द्वारा भाजपा विधायक को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। इस बयान पर राजपूत करणी सेना ने तुरंत अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि संगठन का किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से जुड़ा कोई विवादित बयान नहीं है।

करणी सेना के प्रवक्ता दीपक सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि “पप्पू सिंह का बयान उनका निजी मत है, संगठन का नहीं।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि करणी सेना का हमेशा से उद्देश्य समाजहित, एकता और न्याय के लिए कार्य करना रहा है, न कि किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में खड़ा होना।

दीपक सिंह चौहान ने आगे कहा कि “करणी सेना एक सामाजिक संगठन है जो राजपूत समाज के सम्मान, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करती है। संगठन के भीतर किसी भी पार्टी को समर्थन देने या विरोध करने का निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाता है, किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नहीं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि संगठन के हर सदस्य को सार्वजनिक मंच पर बोलते समय संगठन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। किसी सदस्य के व्यक्तिगत बयान को राजपूत करणी सेना का आधिकारिक मत मानना गलत होगा।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में करणी सेना किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनहित और समाजहित के मुद्दों के साथ खड़ी है। संगठन का मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की रक्षा करना है।

इस बयान के साथ करणी सेना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि वह किसी भी पार्टी की प्रचार राजनीति से दूरी बनाए रखेगी और केवल उन नीतियों का समर्थन करेगी जो समाज के व्यापक हित में होंगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
33%
2.6m/s
0%
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular