Homeराज्यबिहारप्रधानमंत्री करेंगे आंता घाट–सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन, विकास को मिलेगी...

प्रधानमंत्री करेंगे आंता घाट–सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन, विकास को मिलेगी नई गति

Patna: बिहार के विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक दिन अब नज़दीक है। आंता घाट–सिमरिया गंगा नदी पर बना अत्याधुनिक 6 लेन पुल प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। यह पुल न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती प्रदान करेगा।

बता दे  कि आंता घाट–सिमरिया रेल–सह–सड़क पुल के पूर्व में यह विशाल सड़क पुल बनाया गया है। इसके अलावा पुल के पश्चिम में एक नया रेल पुल भी निर्माणाधीन है। इस आधुनिक आधारभूत ढांचे के पूरा होने से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा।

इस पुल के बन जाने से भारी वाहनों के आवागमन में अत्यधिक सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर भारत की ओर आने-जाने वाले ट्रकों को अब अधिक सुगमता मिलेगी। वहीं, दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार तक पत्थर और बालू से लदे ट्रकों का परिवहन भी निर्बाध रूप से हो सकेगा। यह पुल माल ढुलाई और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सड़क परिवहन के क्षेत्र में यह परियोजना बेगूसराय सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी। पुल के बन जाने से स्थानीय व्यापार, उद्योग और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी और आसान हो जाएगी।

यह 6 लेन पुल बिहार को आधुनिक भारत के विकास पथ से जोड़ने वाला सेतु है। यह न केवल गंगा के दोनों किनारों को जोड़ेगा बल्कि एक सशक्त, सशक्तिशाली और आत्मनिर्भर बिहार की नींव को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री का यह उद्घाटन निश्चित रूप से बिहार की प्रगति यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
96%
7.1m/s
100%
Thu
24 °
Fri
26 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
32 °

Most Popular