Homeबिहारभागलपुर सिटीहोली को लेकर Bhagalpur में अलर्ट मोड पर पुलिस, वरीय पुलिस अधीक्षक...

होली को लेकर Bhagalpur में अलर्ट मोड पर पुलिस, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलों का निरीक्षण

संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी, अफवाहों से बचने की अपील — डायल 112 पर तुरंत सूचना देने का निर्देश

Bhagalpur News: होली पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने जिले के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि होलिका दहन कार्यक्रम पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती दलों की सक्रियता, भीड़ नियंत्रण उपायों तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना या डायल 112 पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।
जिला पुलिस, भागलपुर द्वारा पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और संवेदनशील स्थलों की निगरानी के माध्यम से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
70%
1.6m/s
20%
Tue
35 °
Wed
34 °
Thu
29 °
Fri
24 °
Sat
29 °

Most Popular