Bhagalpur News: बिहार में शराबबंदी के बाद उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए भागलपुर पुलिस रेंज ने सूखा नशा (सिंथेटिक व प्रतिबंधित ड्रग्स) और साइबर अपराध के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी पर लगाम लगने के बाद कई आपराधिक गिरोहों ने अपना नेटवर्क बदलकर युवाओं के बीच सूखे नशे की सप्लाई शुरू कर दी है, जिससे समाज और खासकर छात्र-युवा वर्ग पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
रेंज के आईजी विवेक कुमार ने बताया कि स्कूल-कॉलेज, कोचिंग हब और शहरी इलाकों को टारगेट कर ड्रग सप्लायर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने ऐसे कई संदिग्ध गिरोहों को चिन्हित कर उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। हाल के महीनों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं, ताकि केवल छोटे सप्लायर ही नहीं बल्कि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।
इस अभियान के तहत बैंक खातों, कॉल डिटेल, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया कनेक्शन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि संगठित नेटवर्क को तोड़े बिना इस अपराध पर पूरी तरह अंकुश संभव नहीं है।
वहीं साइबर अपराध के मोर्चे पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऑनलाइन फ्रॉड, OTP ठगी, फर्जी कॉल सेंटर, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल वॉलेट धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए विशेष साइबर टीम गठित की गई है। दूसरे राज्यों से संचालित गिरोहों के खिलाफ भी समन्वय स्थापित कर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
सूखा नशा और साइबर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान से अपराधियों में हड़कंप
भागलपुर रेंज में सप्लायर नेटवर्क और ऑनलाइन ठगी गिरोह निशाने पर, स्कूल-कॉलेज के आसपास बढ़ाई गई निगरानी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
18.8
°
C
18.8
°
18.8
°
63%
2m/s
0%
Sat
29
°
Sun
30
°
Mon
30
°
Tue
31
°
Wed
30
°


