HomeबिहारPMCH को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान, 5462 बेड के मेगा अस्पताल का तेज़ी...

PMCH को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान, 5462 बेड के मेगा अस्पताल का तेज़ी से हो रहा पुनर्विकास: CM नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को तेजी, गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि राज्यवासियों को जल्द से जल्द अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का जायजा लिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां विश्वस्तरीय सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों सहित सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री पांचवें तल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शिशु विभाग में एनआईसीयू (नियोनेटिकल इंटेंसिव केयर यूनिट), नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास योजना के तहत PMCH को 5462 बेड की विशाल क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके पूर्ण होने के बाद मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, शिक्षकों और छात्रों के लिए बेहतर आवासन व्यवस्था विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि PMCH सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और कार्यरत चिकित्सकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क और सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., PMCH अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
53 %
8.8kmh
27 %
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
34 °

Most Popular