Homeराज्यबिहारPatna News: मुख्यमंत्री से मिले दिव्यांगजन, पेंशन में वृद्धि पर जताया आभार...

Patna News: मुख्यमंत्री से मिले दिव्यांगजन, पेंशन में वृद्धि पर जताया आभार – कहा, “यह ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसला है”

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर राज्यभर के दिव्यांगजनों ने मुलाकात की और सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस मौके पर दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उनके इस फैसले को “ऐतिहासिक व क्रांतिकारी” करार दिया।

“आप सभी बुलंद रहिए”: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए कहा, “मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूँ। आप लोग हिम्मत के प्रतीक हैं। सरकार राज्य के समग्र विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आपकी जो भी ज़रूरतें होंगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री की बातों से उत्साहित दिव्यांगजनों ने पेंशन वृद्धि को अपने आत्मबल और सम्मान की जीत बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन लाएगा।

21 जून को लिया गया था बड़ा निर्णय

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी। यह निर्णय 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाएगा, जिनमें वृद्धजन, दिव्यांग व्यक्ति और विधवा महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के समर्थन में लगे नारे

मुख्यमंत्री की पहल से अभिभूत दिव्यांगजनों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि यह कदम न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देने वाला है।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं:

  • जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी
  • मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा
  • विधायक गुंजेश्वर साह
  • विधान पार्षद ललन सर्राफ एवं संजय कुमार सिंह (उर्फ गांधी जी)
  • पूर्व सांसद अनिल हेगड़े
  • जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार एवं डॉ. एस. सिद्धार्थ
  • सचिव कुमार रवि
  • बिहार विकलांग अधिकार मंच के राज्य सचिव  राकेश कुमार
    साथ ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भी उपस्थित रहेl
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular