HomeबिहारPatna News: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का...

Patna News: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, अनिगमित क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के अध्ययन पर रहा केंद्रित

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संकलन प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 एवं 27 जून 2025 को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ए.एस.यू.एस.ई. (Annual Survey of Unincorporated Sector Enterprises) के अंतर्गत अनिगमित क्षेत्र के स्थापनाओं एवं परिवारों में निर्माण गतिविधियों पर मार्गदर्शी अध्ययन हेतु आयोजित किया गया। इस सर्वेक्षण की अवधि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख  रोशन लाल साहू द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण देश में नीति निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले और समयबद्ध आंकड़ों का संग्रहण आज के दौर में नीति-निर्माण के लिए अत्यंत सहायक है। यह सर्वेक्षण विशेष रूप से गैर-निगमित प्रतिष्ठानों (स्वयं के उद्यमों को छोड़कर) द्वारा की गई निर्माण गतिविधियों के सकल मूल्य उत्पादन, सकल मूल्य वर्धन और परिवारों द्वारा अपने उपभोग के लिए किए गए निर्माण कार्यों के आंकलन हेतु राष्ट्रीय लेखा प्रभाग को इनपुट प्रदान करता है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप निदेशक श्री परिमल ने आंकड़ों की उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी प्रशिक्षण श्री जीतेन्द्र राय और श्री रश्मि रंजन (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक श्री अभिषेक गौरव ने किया, जिन्होंने स्वागत भाषण भी दिया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर के प्रभारी श्री राजीव कुमार झा, गया कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी श्री टेक नारायण प्रसाद, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों –  सुधीर कुमार झा,  देवेन्द्र कुमार, श्री कमलेश प्रधान,  ए.के. पाठक,  सुशील कुमार सिंह,  डी.एन. प्रसाद,  कमलेश कुमार गुप्ता,  कुमार इन्द्रजीत एवं श्रीमती प्रियंका कुमारी – ने भी सहभागिता की।

साथ ही,  गुरुराज सिंह (क. सांख्यिकी अधिकारी),  आलोक कुमार पाण्डेय (उप श्रेणी लिपिक),  अमित कुमार एवं  रवि कुमार (एम.टी.एस.) ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण शिविर का समापन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती मंजूषा कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular