Homeराज्यबिहारपोखर में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा: तीन मासूमों की डूबने से...

पोखर में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा: तीन मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Banka News: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भादरिया पंचायत के गंगापुर गढ़ैल गांव से शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। सुल्तानपुर मोड़ के समीप स्थित हथका पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार संध्या करीब 4:00 बजे की है, जब बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए पोखर में नहाने गए थे।

हादसे में मृत बच्चों की पहचान मुकेश हरिजन की पुत्री स्वीटी कुमारी, हीरालाल दास के पुत्र धर्मेंद्र कुमार और फंटूश दास के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। डूबने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को पोखर से बाहर निकाला गया और परिजन उन्हें तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ज्योति भारती ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

डॉ. ज्योति भारती ने बताया, “तीनों बच्चों को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि उनकी मौत डूबने से हुई है।”

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।

प्रशासन से अपील: स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर के आसपास सुरक्षा के इंतज़ाम करने और बच्चों को सतर्क करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
92%
6.1m/s
98%
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
32 °

Most Popular