Homeभागलपुर सिटीस्वतंत्रता दिवस पर युगचेतना फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस, अनाथालय में बच्चों...

स्वतंत्रता दिवस पर युगचेतना फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस, अनाथालय में बच्चों संग बांटी खुशियां

भागलपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युगचेतना फाउंडेशन, भागलपुर ने नाथनगर स्थित रामानंदी हिंदू अनाथालय में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अनाथालय में रह रहे बच्चों के जन्मदिन के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।

युगचेतना फाउंडेशन एक प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था (NGO) है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित है। संस्था के संरक्षक प्रख्यात समाजसेवी डॉ. शंभू दयाल खेतान ने कहा कि “युगचेतना फाउंडेशन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से समाज के वंचित वर्गों के लिए काम कर रही है। सामाजिक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी, हम सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं।” उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि भारत का स्वतंत्रता दिवस और युगचेतना फाउंडेशन का स्थापना दिवस एक ही दिन आता है।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक शिवनंदन खेतान ने कहा कि फाउंडेशन आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य करेगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे, जिनका संरक्षण भी संस्था की जिम्मेदारी होगी। वहीं प्रिया अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देगी। इसके तहत गरीब महिलाओं को शिक्षा, कंप्यूटर साक्षरता और कुटीर उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उग्र मोहन झा ने की। इस अवसर पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ. डी.पी. सिंह, समाजसेवी लक्ष्मी नारायण डोकनिया, पूर्व मेयर सीमा साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, डॉ. कमल किशोर मंडल, अरुण कुमार और रवि कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

फाउंडेशन की कोर कमेटी का परिचय डॉ. राहुल कुमार ने कराया और मंच संचालन डॉ. संजय जयसवाल ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मणिकांता ने दिया।

इस मौके पर अनाथालय के बच्चों के बीच वस्त्र और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया तथा उनके लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई। युगचेतना फाउंडेशन के कोर कमेटी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष वे अपना जन्मदिन अनाथालय के बच्चों के साथ ही मनाएंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular