Homeबिहारभागलपुर सिटीनवगछिया का टॉप-10 इनामी अपराधी रंजीत उर्फ छोटू गिरफ्तार, 48 घंटे में...

नवगछिया का टॉप-10 इनामी अपराधी रंजीत उर्फ छोटू गिरफ्तार, 48 घंटे में अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा

Bhagalpur News: नवगछिया पुलिस को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। फायरिंग मामले में ₹25 हजार का इनामी और नवगछिया के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मधेपुरा जिला के हरिद्वार टोला से की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र में जयरामपुर निवासी पंजाबी रविदास का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था। इस गंभीर वारदात को अंजाम देने का आरोप रंजीत उर्फ छोटू और उसके चार से पांच सहयोगियों पर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और लगातार छापेमारी के जरिए महज 48 घंटे के भीतर अपहृत पंजाबी रविदास को मधेपुरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया। यह पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई का नतीजा रहा। इसके साथ ही अपहरण कांड में शामिल पांच अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस लंबे समय से रंजीत कुमार उर्फ छोटू की तलाश में जुटी हुई थी। वह कई संगीन मामलों में वांछित था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मधेपुरा के हरिद्वार टोला से धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के अनुसार, रंजीत उर्फ छोटू की गिरफ्तारी से नवगछिया और आसपास के इलाकों में सक्रिय आपराधिक गिरोह को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि अपहरण कांड के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

नवगछिया पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों ने राहत की सांस के रूप में देखा है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
60%
2.8m/s
59%
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
30 °
Wed
32 °

Most Popular