HomeBusinessभागलपुर में मुरुगप्पा ग्रुप के मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो शोरूम का भव्य...

भागलपुर में मुरुगप्पा ग्रुप के मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो शोरूम का भव्य उद्घाटन, झारखंड के मंत्री संजय यादव ने किया शुभारंभ

Bhagalpur News: भागलपुर के तीन पुलिया, अलीगंज बौसी रोड स्थित AP मोटर्स में सोमवार को मुरुगप्पा ग्रुप के मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो के शोरूम का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुरुगप्पा ग्रुप द्वारा निर्मित यह आधुनिक इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो एक बड़ा तकनीकी और पर्यावरणीय बदलाव साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के नए अवसर खुलेंगे और भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह सुपर ऑटो न केवल ऊर्जा-संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि “यह पहल रोजगार, आत्मनिर्भरता और हरित भारत की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ेगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।”

इस मौके पर मुरुगप्पा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो एक आधुनिक, टिकाऊ और बेहतर माइलेज वाला वाहन है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 203 किलोमीटर की रेंज देता है। वाहन में लगी बैटरी और मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी दी जा रही है। साथ ही, ग्राहकों के लिए चोला फाइनेंस के माध्यम से आसान किस्तों पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

AP मोटर्स के प्रोप्राइटर आशीष मोहन और अभिषेक आनंद ने कहा कि यह सुपर ऑटो आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगा। इससे न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि लोग अपनी आजीविका को भी सशक्त बना पाएंगे। उन्होंने बताया कि AP मोटर्स द्वारा ग्राहकों के लिए पूर्ण सर्विस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जहां समय-समय पर नियमित सर्विसिंग की व्यवस्था रहेगी।

यह सुपर ऑटो अपनी सुपर माइलेज, शीघ्र चार्जिंग फीचर और उन्नत तकनीक के कारण बाजार में एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है। मुरुगप्पा ग्रुप की यह पहल भागलपुर के विकास और हरित परिवहन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
63%
2m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular